फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः दिल्ली जा रहे किसानों को एक्सप्रेसवे पर रोकने पर हुई झड़प

Sat, 05 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जनपद के बाजना के मोरकी मैदान में चल रहा किसान कल्याण समिति का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन जारी रहा। दिल्ली कूच के लिए एक्सप्रेसवे पर चढ़े किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया और एक्सप्रेसवे से उतारा।  
विज्ञापन



आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बाजना के मोरकी मैदान में किसान कल्याण समिति का धरना चल रहा है। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। शुक्रवार को सैकड़ों किसान दिल्ली जाने के लिए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। इस बीच किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या प्रकरणः एसआईटी ने शुरू की जांच, पीड़ित परिवार से मिले एसएसपी
विज्ञापन


वहां मौजूद एसडीएम मांट श्याम अवध चौहान और सीओ मांट धर्मेंद्र चौहान ने रामबाबू कटैलिया, ठा. शैलेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष, जयवीर सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गिर्राज प्रसाद वशिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव को समझाकर दिल्ली जाने से रोका और मांगों पर विचार कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बाद में किसान और अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे और सभी किसानों को समझाया। इस दौरान वहां तहसीलदार राकेश सोनी, इंस्पेक्टर लोकेश भाटी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मांगों पर विचार न करने से नाराज हैं किसान
भारतीय किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कटैलिया ने करीब एक माह पहले थाना नौहझील का घेराव किया था, जिसमें अधिकारियों ने 15 दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था।


कटैलिया का कहना है कि एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद मांगों पर विचार नहीं किया गया, जिससे किसानों में रोष है। इसी नाराजगी के चलते बाजना के मोरकी में महापंचायत कर किसान धरने पर बैठ गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें