फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड बोला, शादी कर लो नहीं तो तेजाब डाल दूंगा, दहशत में युवती

Fri, 20 Sep 2019 04:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फेसबुक पर अनजान फ्रेंड से दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गई। बात नहीं करने पर युवक और उसकी महिला मित्र ने युवती को बदनाम कर दिया। 
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी है। पीड़ित युवती दहशत में है। उसने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

हरीपर्वत क्षेत्र की युवती की फेसबुक आईडी पर अमित कपूर उर्फ आदित्य सिंह के नाम से पांच महीने पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसे युवती ने स्वीकार कर लिया। वह उससे फेसबुक मैसेंजर पर बात करने लगी। दोनों की फोन पर भी बात होती थी। 

अमित ने प्यार का इजहार किया। शादी करने की कहने लगा। युवती ने उससे मिलकर बात करने के लिए कहा। मगर, वह मिलने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर युवती ने अमित से बात करना बंद कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एक दिन युवक की महिला मित्र का फोन उसके पास आया। उसने युवती से कहा कि उसने अमित से दोस्ती की है। इसका पता चलने पर युवती ने अमित से बात बंद कर दी। 

अब दोनों ने फेसबुक पर युवती को बदनाम करना शुरू कर दिया। फेसबुक मैसेंजर पर की गई चैटिंग को मित्रों को भेज दिया। फेसबुक पर फर्जी नाम से आईडी भी बनाई। 

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अमित कपूर नामक युवक ने फर्जी नाम से आईडी बनाई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें