थाना न्यू आगरा क्षेत्र के युवक और युवती को प्रेम विवाह के बाद जान का खतरा है। दोनों ने सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में गुरुवार को एसएसपी बबलू कुमार को प्रार्थनापत्र दिया।
थाना न्यू आगरा क्षेत्र की युवती ने प्रार्थनापत्र दिया कि उन्होंने प्रेम विवाह किया था। नवंबर 2017 में हाईकोर्ट में पेश हुए। इसके बाद दोनों को साथ रहने के आदेश हुए। युवती का कहना है कि उसके माता-पिता, भाई धमका रहे हैं। उसे घर लेकर जाना चाहते हैं। उनको जान का खतरा है। एसएसपी ने थाना न्यू आगरा पुलिस को जांच के आदेश किए हैं।
आए दिन आ रहे मामले
एसएसपी से सुरक्षा मांगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। बुधवार को सैंया के प्रेमी युगल ने भी सुरक्षा की मांग की थी। मामले में सैंया पुलिस को जांच के आदेश किए गए थे। इससे पहले भी कई प्रेमी युगल सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।