उनसे कहा कि एक रसीद भेजी है। मामला सस्ते में निपटाया जा रहा है। सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जमा करने पर मामला दब जाएगा। अगर, जुर्माना अदा नहीं किया तो वीडियो यू-ट्यूब पर डाल दिया जाएगा। उसे बदनाम कर दिया जाएगा। पहले तो छात्र के पिता को लगा कि बेटा बदनाम हो जाएगा। उन्होंने अपने एक परिचित से बात की।
उन्हें इस तरह से ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधियों के बारे में जानकारी थी। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने के लिए बोल दिया। अब पीड़ित पिता पुलिस के पास शिकायत करने जाएंगे। जिस नंबर से कॉल आया था, उसको कालर आईडी पर चेक किया। इसमें एक पुलिसकर्मी की फोटो लगी थी।
अंजान लोगों से नहीं करें दोस्ती
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि छात्र का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर अपने एकाउंट बनाने से पहले सावधान रहने की जरूरत है। अपनी आईडी में सुरक्षा विकल्प जरूर करें। प्रोफाइल को लॉक करके रखना चाहिए।
किसी अंजान व्यक्ति की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर स्वीकार नहीं करें। उस आईडी के बारे में पता करना चाहिए। अपनी आईडी पर किसी तरह का मोबाइल नंबर नहीं डालें। वीडियो कॉल आने पर काट दें। अपने मोबाइल का कैमरा भी आफ कर दें। किसी तरह रुपयों की मांग करने पर पुलिस की सहायता लें।