फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: महिलाएं डायबिटीज-बीपी जैसी बीमारियों से दूर रहने के लिए करें योग, विशेषज्ञ ने सिखाए प्राकृतिक सुंदरता के व्यायाम

Fri, 17 Sep 2021 10:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

अब मेकअप से नहीं, फेस योगा से बढ़ाएं चेहरे की सुंदरता, सर्जरी, कॉस्मेटिक के बजाय प्रतिदिन 10 मिनट का योग आपको स्वस्थ रखने के साथ खूबसूरत भी बनाएगा
विज्ञापन
योग विशेषज्ञ मानसी गुलाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्जरी, कॉस्मेटिक या कोई ट्रीटमेंट लेकर नहीं बल्कि प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बनिए। चेहरे की खूबसूरती के लिए हजारों रुपए खर्च करने के बजाय प्रतिदिन खुद को व्यायाम के लिए कुछ समय दीजिए। इससे सुंदरता के साथ आप स्वस्थ भी रहेंगी। हरीपर्वत स्थित होटल होली-डे-इन में आयोजित स्पाइसी शुगर के कार्यक्रम में योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाठी ने क्लब की सदस्याओं को रिंकल, पिंपल दूर करने के साथ डबल चिन, डिप्रेशन, स्ट्रेस, डार्क सर्कल, मोटापा, बीपी, डायबिटीज जैसी बीमीरियों से दूर रहने के लिए फेस योगा के टिप्स दिए।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्षा पूनम सचदेवा ने ज्ञानवर्धक क्विज के साथ की। उन्होंने कहा कि खुद से प्यार करना सीखें। इसके लिए कुछ समय अपने लिए भी निकालें। फेस योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाठी ने फेस योगा के जरिए बताया कि कैसे आप अपने चेहरे को मन माफिक शेप दे सकतीं हैं। इस अवसर पर चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, शिखा जैन, गरिमा हेमदेव, रेशमा मगन, पुष्पा पोपटानी, वीना सचदेवा, ऋतु बजाज, गिन्नी आनन्द, हेमा खत्री, पूजा ओवराय, एकता गोयल, रिम्पी जैन मौजूद थे।

ये टिप्स बताए
-30 सेकेन्ड के लिए मुंह में पानी भरें, फिर 30 सेकेंड के लिए पानी भरे मुंह से स्माइल करें। 
-चेहरे को फिश शेप देने के लिए गालों को मुंह के दर 10 सेकेंड तक दबाएं। 
-स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए सांस दर लें फिर 10 सेकेंड के लिए चेहरे को टाइट करें और फिर सांस छोड़ते हुए डीला छोड़ दें। 
-डार्क सर्किल के लिए ब्रेन और नर्वस सिस्टम से जुड़ने वाली इन्डेक्स व मिडिल फिंगर को वी शेप में आंखों के ऊपर हल्का दबाव बनाकर 10 सेकेंड के लिए रखें।   
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी, एमएलए सहित वॉलीबुड एक्ट्रेस को भी सिखा चुकी हैं फेस योगा
स्पाइसी शुगर क्लब की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने मानसी गुलाठी का परिचय देते हुए बताया कि वह तमाम नेता, अभिनेता, अभिनेत्रियों को फेस योगा सिखा चुकी हैं।

आरोप: सगे संबंधियों को चयन, पंचायत सहायकों की भर्ती में प्रधानों की मनमानी, अफसर 'बेबस'
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें