फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extreme Heat Alert: अगले 3 दिन झुलसाएगी गर्मी, 44°C तक पहुंचेगा पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

Thu, 14 May 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में अगले तीन दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी और लू के कारण स्थानीय लोगों के साथ ताजमहल घूमने आए पर्यटकों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ताजमहल पर पर्यटक अपने सिर पर डालता पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले तीन दिनों में तापमान में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में 44 डिग्री तक पारा पहुंचने के आसार जताए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही लू के थपेड़े शुरू हो गए। दोपहर में तेज गर्मी के कारण लोग परेशान हो गए, हालांकि शाम को तेज हवा चली। करीब 42 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, लेकिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

कई सैलानियों की गर्मी से हालत बिगड़ी
भीषण गर्मी के कारण बुधवार को ताजमहल देखने आई फिरोजाबाद की एक बुजुर्ग महिला पर्यटक नीम तिराहा बैरियर के पास बेहोश होकर गिर पड़ी। जलेसर रोड निवासी सचिन कुमार अपनी 65 वर्षीय मां रजनी देवी के साथ ताजमहल देखने आए थे। सूचना मिलते ही बैरियर प्रभारी उप निरीक्षक सुभाषचंद्र यादव ने पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र से डॉक्टर और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भेज दिया। इसी तरह महाराष्ट्र की पर्यटक को दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत, लखनऊ के अनुपम को उल्टी और महाराष्ट्र की बिजिला बाई के पैरों में दर्द के कारण चिकित्सा दी गई। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने सभी पर्यटकों को ओआरएस का घोल और आवश्यक दवाएं देकर राहत पहुंचाई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें