फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोमाता की रक्षा करने का संकल्प व्यक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोरोंजी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक कछला गेट स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें देव दिवाली और हुतात्मा दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई।
देव दिवाली पर मातृशक्ति दुर्गा वाहनी, बजरंग दल ने हरि की पौड़ी किनारे 5000 दीप जलाने का लक्ष्य तय किया। इसके अलावा 19 नवंबर को हुतात्मा दिवस पर सभी कार्यकर्ताओ ने रक्तदान करने की शपथ ली और गो माता की रक्षा करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन

बैठक में गोविंद महेरे जिला सह संयोजक बजरंग दल ने 19 नवंबर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन मनाने पर चर्चा की। वहीं 1857 के विद्रोह में शहीद हुए लोगों की याद में हुतात्मा दिवस के रूप में श्रद्धांजलि देेने का निर्णय लिया गया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, प्रखंड अध्यक्ष वरुण कुमार, जीतू मौर्य, गोपाल मौर्य, यश महेरे, अनुज मौर्य, सुधांशु भारद्वाज, देव मौर्य, गौरव यादव, विवेक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें