फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एटा में गोवंश की हत्या पर जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 04 May 2023 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय गो-रक्षक संघ के द्वारा एटा में हुई गोवंश की हत्या एवं उनके अवशेष मिलने की घटना पर आक्रोश जताया है। वहीं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। वहीं कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ डॉ. आकाश शर्मा ने कहा कि गोवंश की मौत का मामला गंभीर है। गोवशालाओं से रात में गोवंशों को निकाल दिया जाता है। वहीं उनकी हत्या कर दी जाती है। प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें