रिसर्च के लिए सब्सिडी दे
निर्यातक गोपाल गुप्ता ने कहा कि सरकार लेदर में रिसर्च के लिए सब्सिडी दे ताकि बेहतर रिसर्च देश में ही की जा सके। तकनीक के साथ आगे बढ़ें। लैब, डिजाइनिंग स्टूडियो को प्रोत्साहन दिया जाए।
मेगा लेदर क्लस्टर, आईटी पार्क की पैरवी करेगा फिओ
फिओ के महानिदेशक डॉ. अजय सहाय ने कहा कि आगरा में आईटी उद्योग और मेगा लेदर क्लस्टर की जरूरत है, जिसके लिए फिओ सरकार के सामने पैरवी करेगा। चीन केवल उत्पादन में आगे है, जबकि हिंदुस्तान दिमाग और हुनर में आगे है। सरकार से बेहतर सुविधाएं मिले तो निर्यात दो से तीन गुना तक बढ़ सकता है। फार्मा, ऑटोमोबाइल में देश के निर्यातक आगे हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, लेदर, हैंडीक्राफ्ट, इंजीनियरिंग में संभावनाएं अच्छी हैं।
अजय सहाय ने निर्यातकों से कहा कि दुनिया भर में इस बार ठंड बढ़ी है। इससे लेदर की मांग बढ़ेगी। नए डिजाइन, इटैलियन डिजाइनरों की मदद से उत्पाद तैयार करें। हमें गुणवत्ता वाले उत्पाद भेजने है।