फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दवा व्यवसायी चचेरे भाइयों की कार में धमाका, दोनों ने भागकर बचाई जान; देखें वीडियो

Sun, 24 Nov 2024 09:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में खंदौली के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में धमाके के साथ आग लग गई। सफर कर रहे दवा व्यवसायी भाइयों ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाए जाने तक कार पूरी तरह जल गई। 
 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के 152 किलोमीटर पर रविवार तड़के 3 बजे भिंड (मध्य प्रदेश) के दवा व्यापारियों की कार में धमाके के साथ आग लग गई। चंद मिनट पहले ही दोनों भाई कार के अचानक रुकने पर लाॅक लगने से पहले दरवाजा खोलकर बाहर आ गए थे। उधर, आग लगता देख पीआरवी के दो सिपाही पहुंच गए। उन्होंने दोनों भाइयों को कार से दूर किया और दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन





 

एतवार थाना पावई, भिंड, मध्य प्रदेश निवासी दवा कारोबारी नीतिराम चचेरे भाई विष्णु के साथ मामा राम भरोसी के यहां मुकुंदपुर, दिल्ली घूमने कार से जा रहे थे। कार उन्होंने 8 महीने पहले ही खरीदी थी। तड़के 3 बजे दोनों भाई खंदौली स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे के 152वें किलोमीटर पर पहुंचे। अचानक से कार झटके लेकर बंद हो गई। वह बाहर आकर देखने लगे।

 

सीएनजी किट के पास से धुआं निकल रहा था। दोनों भाई कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार में जोरदार धमाका हो गया और वह आग का गोला बन गई। यह देखकर दोनों भाइयों के होश उड़ गए। तभी पीआरवी बाइक 0021 पर तैनात सिपाही श्रीनिवास और चालक बंटेश कुमार आ गए। उन्होंने दोनों भाइयों को सुरक्षित कार से दूर कर दिया। टोल प्लाजा से दमकल को बुलवाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।
विज्ञापन


एसीपी एत्मादपुर पियूषकांत राय का कहना है कि कार में आग लगने पर दोनों भाई खुद ही बाहर आ गए थे। एक्सप्रेस-वे पर पीआरवी पहले से तैनात है। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आग लगने की सूचना दी। इस पर उसे दमकल की मदद से काबू किया गया। आग सीएनजी किट की वायरिंग में लगने से बताया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें