एटा के करतला-आसपुर मार्ग पर रविवार को पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 3 घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि दो दुकानों की छत ही उड़ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।