फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंसर के उपचार में एआई की भूमिका बताई

Fri, 30 Jan 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ़ भीमराव आंबेडकर विवि में गृह विज्ञान संस्थान के संचार एवं प्रबंधन विभाग ने कैंसर अनुसंधान एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उभरते रुझान विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसकी थीम स्मार्टर कैंसर केयर के लिए ऑनकोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समन्वय रहीं। इसमें देश-विदेश के शिक्षक, चिकित्सक, शोधार्थी और विद्यार्थी ने शामिल हुए।
विज्ञापन




उत्थान फाउंडेशन, दिल्ली एवं सक्षम सोसायटी, जयपुर के सहयोग से आयोजित कॉन्फ्रेंस के पहले दिन गृह विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रो. अचला गक्खड़ ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के निदान और उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रमुख वक्ता विजयवाड़ा के मैरिस स्टेला कॉलेज के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष पी.भवानी ने कैंसर डिटेक्शन, डायग्नोसिस एवं स्क्रीनिंग से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी दी। इसकी प्रारंभिक जांच की अनिवार्यता पर जोर दिया।

सुल्तानपुर के नेशनल काउंसिल एजुकेटर एवं होलिस्टिक डॉ. कुसुम तिवारी ने कैंसर रोगियों के मानसिक, भावनात्मक और समग्र स्वास्थ्य पर होलिस्टिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। चंडीगढ़ विवि की असिस्टेंट प्रोफेसर हरित्री बिष्ट ने कैंसर रिसर्च में आधुनिक तकनीक और एआई उपयोग पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन




कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्र और शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय अतिथि डॉ. रानिया लैंपू ने अपने शोधपत्र में वैश्विक स्तर पर कैंसर अनुसंधान और एआई के नए रुझानों पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में विशेष अतिथि एसएसएस अस्पताल जयपुर के डॉ. संदीप जसूजा ने कैंसर उपचार में एआई की उपयोगिता और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट के महत्व को बताया। तीसरे सत्र में इशिका शर्मा, प्रो. (डॉ.) नीरज गुप्ता, अलीशा कुरैशी व मोक्षा ने कैंसर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं हेल्थकेयर से जुड़े शोधपत्र प्रस्तुत किए। मौके पर यमुनानगर के डॉ. अभाखेतर पाल, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. अनुपमा गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें