फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन पुलिस को प्रशिक्षण देंगे आईआईटीटीएम के विशेषज्ञ, बेहतर पुलिसिंग के सिखाएंगे गुर

Tue, 01 Oct 2019 08:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Tourist police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की पर्यटन पुलिस को और प्रभावी बनाने के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (आईआईटीटीएम), ग्वालियर के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसमें वो पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के गुर सिखाएंगे। 
विज्ञापन


रविवार को तैयारियों के संबंध में आईजी ए सतीश गणेश और कमिश्नर अनिल कुमार ने थाना पर्यटन का निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि प्रशिक्षण के संबंध में औपचारिक बातचीत हो चुकी है। आगरा पुलिस की ओर से निवेदन पत्र भी भेजा जा चुका है। 

इसके माध्यम से दो दिवसीय कार्यशाला कराई जाएगी। इसमें थाना पर्यटन के अलावा ताजगंज, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, हरीपर्वत, वृंदावन, गोवर्धन के निरीक्षक और उप निरीक्षक शामिल होंगे। वहीं पर्यटन पुलिस की वर्दी और लोगो अलग करने पर विचार चल रहा है। 
विज्ञापन


पर्यटन थाना पुलिस ने रविवार को लपकों और हाकरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ताज के पश्चिमी और पूर्वी गेट से दस लपकों और हाकरों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया: उड़ता जहाज देख जागी ललक, बीहड़ की जमीन से भरी 'आसमान' की उड़ान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें