फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: विशेषज्ञ बताएंगे पुलिसकर्मियों को फिट रहने के तरीके, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगेगा कैंप

Tue, 05 Apr 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा की पुलिस लाइन में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर पुलिसकर्मियों को फिट रहने के तरीके बताएंगे। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिसकर्मी रोजाना 12 से 14 घंटे की ड्यूटी करते हैं। कई बार अपराध की जानकारी मिलने पर बिना भोजन किए भागना पड़ता है। सड़क पर कई घंटे खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इससे बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इससे बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेषज्ञ डॉक्टर तरीके से बताएंगे। उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इस पर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए पुलिस लाइन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पताल के डॉक्टर आएंगे। वह पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही फिट रहने के बारे में भी बताएंगे। उच्चाधिकारियों को भी शिविर में आमंत्रित किया जा रहा है। वह भी फिट रहने का मंत्र देंगे।

सड़कों पर रहते हैं 200 से ज्यादा यातायात पुलिसकर्मी

आगरा की सड़कों पर 200 से ज्यादा यातायात पुलिसकर्मी रहते हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, धूल और धूप उन्हें परेशान करती है। वह बीमार हो जाते हैं।

प्रत्येक शुक्रवार को होती है परेड

पुलिस लाइन में प्रत्येक शुक्रवार को परेड होती है। इसमें थानेदार से लेकर अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया जाता है। एसएसपी परेड में शामिल होते हैं। वह पुलिसकर्मियों की फिटनेस चेक करते हैं। वहीं पुलिस लाइन में व्यायामशाला भी हैं। इसमें पुलिसकर्मी नियमानुसार जाते भी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें