फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक ने बना दिया अपराधी: चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देन वाला शातिर गिरफ्तार, बरामद हुई इतनी रकम

Tue, 06 Aug 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

महंगे शौक ने युवक को अपराधी बना दिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसने कहानी बताई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 
 
विज्ञापन
रकम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 23 दिन पूर्व हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। एक आरोपी को 28 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। वह शौक पूरे करने और मौज-मस्ती के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन


 

गांव अंबारी के अंडरपास के समीप 14 जुलाई को सुरेश चंद निवासी कपेटा जिला कासगंज अपनी पुत्री के साथ घर जा रहे थे। तभी दो अज्ञात बाइक स्वरों ने सोने की चेन और माला छीन ली और भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि घटना में प्रकाश में आए आरोपी वासू निवासी लालपुर को गिरफ्तार किया गया है।

 
विज्ञापन

आरोपी शातिर किस्म का है, मौज, मस्ती और शौक पूरे करने के लिए साथी रितेश के साथ चोरी, छिनैती, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। जो चेन इसने बाइक सवार महिला से छीनी थी, उसको रितेश के माध्यम से आगरा में बेचा था। आरोपी के पास से 28 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसका साथी रितेश एक अन्य आरोप में जेल में बंद है। इसके पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें