कासगंज मसालों की महंगाई की खबर से संबंधित फोटो एक दुकान पर बिक्री के लिए रखे मसाले
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सब्जियों के बाद अब मिर्च - मसाले भी महंगाई की चपेट में आ चुके है। महंगाई ने थाली का जायका बिगाड़ दिया है। जिससे घरेलू बजट बिगड़ रहा है। बढ़ी महंगाई ने गृहणियों को चिंता में डाल दिया है। लोग बाजार से कम मात्रा में खरीद कर काम चला रहे हें।
महंगाई लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही। आटा, दाल, रसोई गैस पहले ही महंगी हो चुकी है। इसके बाद सब्जियों आलू, टमाटर, भिंडी आदि सब्जियां महंगी हो गई। अब मिर्च मसालों की महंगाई बढ़ गई है। मिर्च मसालों से लेकर गर्म मसाला तक सभी महंगे हो चुके है। इनकी कीमतें बाजार में 25 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं जिससे लोग इनको खरीदने से पहले सोचने को मजबूर हो जाते हैँ। कारोबारी बताते हैं कि सभी मिर्च मसाले बाहर से आते हैँ। बाहर तेजी का रुख होने से कीमतों में उछाल है।