फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: संस्कृति भवन में हुए खर्चों की होगी जांच, कराया जाएगा ऑडिट

Sun, 20 Nov 2022 11:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन का निर्माण 2017-18 शुरू हुआ था। इसके निर्माण व अन्य खर्च में 47 करोड़ रुपये दर्शाए गए, जबकि बजट 40 करोड़ रुपये तय था। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन में हुए खर्चों की जांच होगी। इस पर निर्माण व अन्य खर्च 47 करोड़ रुपये दर्शाया गया है। अब इसके ऑडिट की तैयारी है। कुलपति का कहना है कि इसके लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 
ललित कला संस्थान की पुरानी इमारत को तोड़कर यहां संस्कृति भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ। इसका निर्माण 2017-18 में शुरू हुआ। इसमें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत भी धनराशि खर्च होनी दर्शाई गई है। कुर्सी-मेज, फर्नीचर में भी मनमाने बिल लगाए गए हैं। 

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक ने अधूरे निर्माण में ही इसको इसी साल हैंडओवर भी करवा दिया था। इसके बजट में धांधली की जांच एसटीएफ भी कर रही है। भ्रष्टाचार के मामले में किरकिरी होने के बाद कुलपति ने इसकी ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन को पत्र भेजकर ऑडिट की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण पर 40 करोड़ रुपये तय था बजट

वर्ष 2017-18 में तत्कालीन कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित के कार्यकाल में भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ। इसमें 40 करोड़ रुपये बजट निर्माण कार्य के लिए तय था। करीब 4 करोड़ रुपये के फर्नीचर और 3 करोड़ रुपये के एसी समेत अन्य मद में खर्च दिखाए गए। छात्र संगठनों ने बजट को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया था। 

गड़बड़ी होगी तो ऑडिट में पकड़ी जाएगी

कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि संस्कृति भवन के निर्माण और इसके लिए फर्नीचर की खरीद समेत अन्य मद में हुए खर्च की जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन से ऑडिट कराने की मांग की है। शासन को पत्र भेजा जा रहा है। गड़बड़ी होगी तो ऑडिट में पकड़ी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें