पुलिस अधिकारी और तहसीलदार मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। अधिशासी अधिकारी को थाने ले आए। थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि ईओ की तहरीर पर अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मोबाइल छीनने की कोशिश, सात सीएलए में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी तरुण और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।
चार घंटे होता रहा हंगामा
नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक और अधिशासी अधिकारी कल्पना बाजपेई के बीच शुक्रवार दोपहर में हुए विवाद के बाद थाने में भी करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। शाम 5 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंच गए। कार्यकर्ता जुट गए। दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे। रात आठ बजे जिलाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के जाने के बाद हंगामा शांत हुआ।