अवैध शराब के बार कोड की जांच करते आवकारी निरीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी शराब कांड के बाद कासगंज जिले में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी विभाग ने जिले भर में अभियान शुरू कर दिया है। विभाग शराब की बोतलों पर लगे बार कोड को स्कैन करा रहा है।
कोतवाली पुलिस ने रविवार को सैलई रोड से स्टीकर बदल कर लाई गई गैर प्रांतीय शराब का खेप पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप गया। इसके बाद आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग जिले भर में जांच में जुटा है।
पता किया जा रहा है कि अवैध शराब की तस्करी कौन कर रहा है? इसकी खपत कहां हो रही है? आबकारी टीम ने अंग्रेजी और देसी शराब के गोदामों की जांच की। यहां बोतल और क्वार्टर पर लगे होलोग्राम से बार कोड की जांच की गई।