फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झांसी में आगरा के मलखंब खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। झांसी में 8 से 10 मई तक हुई राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए। रोप, पोल एवं हैंगिंग मलखंब स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

8 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में गोरी चौहान ने रोप मलखंब में रजत पदक प्राप्त किया। 12 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में देव ने पोल मलखंब में स्वर्ण पदक जीता। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में शिवा ने रोप मलखंब में रजत पदक हासिल किया। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में ललित ने रोप मलखंब में रजत तथा पोल मलखंब में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग में अमन ने रोप मलखंब एवं हैंगिंग मलखंब दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कौशल ने पोल मलखंब में स्वर्ण, रोप मलखंब में रजत तथा हैंगिंग मलखंब में कांस्य पदक प्राप्त किया। सुजल राणा ने पोल मलखंब में कांस्य पदक हासिल किया। एमेच्योर मलखंब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजीव सरावगी, सचिव रवि प्रकाश परिहार एवं कोषाध्यक्ष अनिल पटेल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अधिकांश खिलाड़ी एमडी जैन इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
जिला मलखंब एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष रोमेश कुमार, उपाध्यक्ष लव तिवारी, कोषाध्यक्ष पौरुष गुप्ता सागर बंसल, क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ. रीनेश मित्तल, क्रीड़ा भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें