123.... शहीद नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में कीर्तन करते हुए।
आगरा। शहीद नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में सोमवार को सफर-ए-शहादत शहीदी सप्ताह के प्रथम दिन गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहादत पर कीर्तन दरबार सजाया। पंथ के प्रसिद्ध कथावाचक भाई बलदेव सिंह मोहाली वाले ने गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को भाव-विभोर किया।
उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह की महिमा का वर्णन करते हुए बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह एवं बाबा जुझार सिंह की वीर शहादत का अत्यंत भावपूर्ण स्मरण कराया। रागी भाई हरजिंदर सिंह ने कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की महिमा का गुणगान कर वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया। गुरमत समागम शौर्य, त्याग एवं श्रद्धा की अनुपम मिसाल बना जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने साहिबजादों की अमर शहादत को नमन किया। इस दौरान जसविंदर कौर, हरविंदर कौर, चांदनी भोजवानी, स्वर्ण कौर, रंजीत कौर, सरबजीत कौर, सरनजीत कौर, कुलबीर कौर, दीपा कालरा, हरजिंदर कौर, इकबाल कौर, जगजीत कौर आदि मौजूद रहीं।