फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 केंद्रों पर आयोजित होंगी डीएलएड की सत्र परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएलएड परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इन केंद्रों पर 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में 6035 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओए) ने संबंधित केंद्रों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर परीक्षा की तैयारी पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में डीएलएड सत्र परीक्षा 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 12 केंद्र शासन से स्वीकृत कर दिए गए हैं। नगर के डॉ. किरन सौजिय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 800, राजकीय इंटर कॉलेज, आरसी कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में 600-600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज पर 500-500, एसबीआरएल में 435, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में 400-400 तथा श्रीएकरसानंद आदर्श इंटर कॉलेज और आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज में 300-300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें