मैनपुरी। नौ अगस्त को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं तीन केंद्रों के लिए दो मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नौ अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा में जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आरसी महिला डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां 1507 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। राजकीय इंटर कॉलेज पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश वर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह, आरसी महिला डिग्री कॉलेज पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार को राजकीय इंटर कॉलेज पर और एसडीएम घिरोर अनिल कुमार कटियार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आरसी महिला डिग्री कॉलेज के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।