कासगंज के केए कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजेशन करता पालिकाकर्मी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। डा. बीआर आंबेडकर विश्व विद्यालय की स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों पर दिन भर तैयारियां चलती रहीं। सैनिटाइजेशन करवाया गया।
जिला में 14 केंद्रों पर विश्व विद्यालय की परीक्षाएं होंगी। विश्व विद्यालय ने परीक्षा के नियमों में इस बार बदलाव कर दिया है। परीक्षार्थियों के लिए तीन घंटे के स्थान पर दो घंटे का समय प्रश्र पत्र हल करने के लिए मिलेगा। सभी प्रश्नपत्र ऑब्जेक्टिव टाइप आएंगे। ।
परीक्षा का यह रहेगा समय
बीए सुबह 7 से 9 बजे तक
बीएससी सुबह 11 से 1 बजे तक
बीकॉम दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक
एमए सुबह 11 से 1 व सांय 3 से 5 बजे तक
सैनिटाइजेशन के बाद मिलेगा प्रवेश
परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने से पहले हाथों को सैनिटाइज करना होगा। यदि परीक्षार्थी मास्क लेकर नहीं आता है तो केंद्र पर उसे मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। - डॉ. मंगला तलेगांवकर, कार्यवाहक प्राचार्य एमजी डिग्री कॉलेज
सोशल डिस्टेसिंग का किया जाएगा पालन
परीक्षा के लिए विश्व विद्यालय से जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पूरा पालन किया जाएगा। सीटिंग प्लान बनाते समय निर्देशों का पूरा ध्यान रखा गया है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। - डॉ. वीके तोमर प्राचार्य केए महाविद्यालय