कासगंज। जिले में रविवार को छह केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों को सैनिटाइज करवाकर सिटिंग प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
बीएड की प्रवेश परीक्षा में 2350 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे है। इन परीक्षार्थियों के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा की त्रिस्तरीय निगरानी रखी जाएगी।
सभी केंद्रों की निगरानी टीम के अलावा एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक दो केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते एक कमरे में 25 अभ्यर्थी ही बैठेंगे।
केंद्रों पर यह रहेंगी व्यवस्थाएं
- प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल टीम की निगरानी में परीक्षार्थी की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
- मास्क व दस्ताने पहन कर ही परीक्षार्थी को दिया जाएगा केंद्र में प्रवेश
- प्रत्येक केंद्र पर सैनिटाइजर का रहेगा इंतजाम
- प्रत्येक दो केंद्र के बीच एक एंबुलेंस की रहेगी व्यवस्था
- बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए वाहन का रहेगा उचित प्रबंध
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा सोशल डिस्टेसिंग के साथ संपन्न कराई जाएगी। -रजनी कांत निर्मल प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक