फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त तक चलेगा साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान 14-34-46

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंदगी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद में 15 अगस्त तक स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए होने वाले कार्यक्रमों की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने सभी कार्यक्रमों के पूर्ण कराए जाने के लिए बीडीओ, एडीओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को ग्राम प्रधानों का सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण एवं पृथक्कीकरण अभियान होगा। 10 अगस्त को सामुदायिक भवनों की साफ सफाई एवं पुताई में श्रमदान, 11 अगस्त को स्वच्छ भारत मिशन संबंधी संदेशों की वॉल पेंटिंग, 12 अगस्त को श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम होगा।
13 अगस्त को कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता, कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की गंदगी मुक्त भारत अभियान पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो की सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ओडीएफ प्लस गांव की घोषणा आम सभा में की जाएगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी किए जा सकते हैं। लेकिन अधिकांश कार्यक्रमों के लिए वर्चुअल प्लेटफार्म का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें