फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगंज में पूर्व सैनिक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में एक पूर्व सैनिक ने रविवार रात जहर खाकर जान दे दी। सोमवार को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी 62 वर्षीय चुन्ना लाल बहेलिया सेवानिवृत्त सैनिक थे। रविवार को वह खेत में मूंगफली की बुवाई करने गए थे। देर शाम वह शराब पीकर घर आए और नशा अधिक होने की वजह से चारपाई पर लेट गए। पत्नी व पुत्रवधू उनके लिए खाना लेकर गए तो उन्होंने खाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों दूसरे मकान में सोने चलीं गईं। सोमवार सुबह पुत्रवधू चाय लेकर पहुंची तो चुन्ना लाल के शरीर में कोई हरकत न होता देख डर गई।
मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष विदेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा ऊधौ सिंह की ओर से जहर खाने की वजह से मौत की बात कही गई है। थाना पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
पुत्रवधू ने लगाए थे आरोप
पूर्व सैनिक की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुत्रवधू ने अज्ञात पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि बाद में परिजनों की ओर से मामला खुदकुशी का बताते हुए तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें