फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में ही रहेंगे मुलायम के समधी, सपा के पूर्व विधायक को नहीं मिली जमानत

Sat, 06 Jan 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रामवीर यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के जसराना से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी रामवीर यादव जेल में ही रहेंगे। शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि रामवीर यादव 10 साल पुराने गोलीकांड में आरोपी हैं। उन पर हत्या का संगीन आरोप है। मामला पांच नवंबर 2007 है। जसराना ब्लाक परिसर में राजनीतिक रंजिश में फायरिंग हुई थी। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. रामपाल यादव के गोली लगी। 

उनके पक्ष के पूर्व प्रधान वीरपाल यादव भी घायल हुए थे। जबकि शशि यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस हाईप्रोफाइल राजनीतिक मामले में रामपाल यादव ने जसराना के पूर्व विधायक रामवीर यादव सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले में पूर्व विधायक रामवीर यादव को छोड़ कर सभी आरोपियों ने जमानत करा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जेल में ही रहेंगे

कोर्ट - फोटो : amar ujala
रामवीर यादव राहत के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी गए लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद रामवीर यादव ने 2 जनवरी को कोर्ट सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

गुरुवार को भी रामवीर यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई लेकिन अदालत ने सभी मुकदमों का ब्यौरा मांगा। इस कारण उन्हें जमानत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को एडीजे 2 की अदालत में फिर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। 

सुनवाई के दौरान करीब ढाई घंटे तक अदालत में बहस चली। उसके बाद अदालत ने पूर्व विधायक रामवीर यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। ऐसे में जमानत न मिलने तक रामवीर अब जेल में ही रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें