फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के समधी सपा के पूर्व विधायक की जमानत पर सुनवाई आज, रात कटी जेल में ही

Fri, 05 Jan 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रामवीर यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के जसराना से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी रामवीर यादव को गुरुवार को जमानत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को फिर से उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। ऐसे में गुरुवार को भी उन्हें जेल में ही रात काटनी पड़ी। 
विज्ञापन


बता दें कि पांच नवंबर 2007 को जसराना ब्लाक परिसर में राजनीतिक रंजिश में फायरिंग हुई थी। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. रामपाल यादव के गोली लगी। उनके पक्ष के पूर्व प्रधान वीरपाल यादव भी घायल हुए थे। जबकि शशि यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। 

इस हाईप्रोफाइल राजनीतिक मामले में रामपाल यादव ने जसराना के पूर्व विधायक रामवीर यादव सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले में पूर्व विधायक रामवीर यादव को छोड़ कर सभी आरोपियों ने जमानत करा ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मुकदमों का ब्यौरा मांगा

रामवीर यादव राहत के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी गए लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद रामवीर यादव ने 2 जनवरी को कोर्ट सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। 

सुनवाई के दौरान अदालत ने रामवीर यादव पर दर्ज सभी मुकदमों का ब्यौरा मांगा। उससे पहले कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को फिर से उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें