फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर यूं बयां किया दर्द, फिर कारोबारी ने कर लिया सुसाइड

Fri, 05 Jan 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो बाह (आगरा)
विज्ञापन
fb crime
विज्ञापन
पत्नी से तलाक का नोटिस मिलने पर जान दे देने वाले जैतपुर के सराफा कारोबारी के मन में भारी उथल पुथल मची थी। इसका अंदाजा उसके फेसबुक अकाउंट को देखने से भी चलता है। उसने जान देने से पहले पोस्ट किया, अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना मित्रो।
विज्ञापन


वह अपनी पत्नी को दिल-ओ-जान से मुहब्बत करता था। उसके साथ अपने फोटो भी शेयर किए थे। तलाक का नोटिस मिला, तो सहन नहीं कर पाया। कुछ दिन पहले उसने पोस्ट किया था, जाने कब कब किस किसने कैसे कैसे तरसाया मुझे, तन्हाइयों की बात न पूछो, महफिलों ने भी बहुत रुलाया मुझे।

उसके मन में हलचल मची थी। इससे पहले उसके शेयर में हंसी ठिठोली होती थी लेकिन कुछ दिनों से संजीदा होती जा रही थी। आखिर में दो बार उसने लिखा, अच्छा चलता हूं और फिर खबर आई कि वह फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पहले हुआ था विवाह

उसके पत्नी ने तलाक का नोटिस भेज दिया था। वह सुसाइड नोट भी छोड़ गया था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले मैनपुरी निवासी ज्योति के साथ हुई थी। अक्तूबर में ज्योति मायके चली गई। अमित उसे विदा कराने के लिए गए थे, लेकिन वह नहीं आई।

इधर, 27 दिसंबर को अदालत के माध्यम से ज्योति ने तलाक का नोटिस पति को भेज दिया। 30 दिसंबर को सुलह के लिए
शिकोहाबाद में पंचायत भी हुई। पर, कोई हल नहीं निकला। वहीं तलाक के नोटिस के बाद से अमित परेशान रहने लगा।

बुधवार को दिन में करीब 11 बजे उसने परिवारीजनों के साथ चाय पी थी। उसके बाद अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद किसी की नजर पड़ी, तो पंखे के चूल्ले से अमित का शव लटक रहा था। यह देख घर में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें