कासगंज। सोंरों क्षेत्र के गांव पचलाना के पूर्व प्रधान के भाई गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो माह से फरार चल रहा है। कोर्ट में हाजिर न होने पर ढोलना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने सोरों कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
सोरों के गांव पचलाना के पूर्व प्रधान नत्थू सिंह का भाई दिनेश के खिलाफ मारपीट, रंगदारी के मुकदमा हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ दो मार्च को गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसकी विवेचना सीओ सिटी के आदेश पर ढोलना के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को दी गई। आरोपी के खिलाफ वांछित चल रहा था। आरोपी को 30 अक्तूबर को कुर्की की चेतावनी दी गई। वहीं, हाजिर होने के लिए अगली तारीख 30 नवंबर दी गई। इसके बाद आरोपी दिनेश कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ और कोर्ट की अवहेलना की। ढोलना के प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ सोरों थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की है। ढोलना कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी दिनेश की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की जाएगी।