फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदाचार्य ने जीएसटी और नोटबंदी पर दी केंद्र सरकार को नसीहत

Mon, 27 Nov 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
गोविंदाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के थिंक टैंक का हिस्सा रहे पार्टी के पूर्व नेता केएन गोविंदाचार्य ने जीएसटी और नोटबंदी पर केंद्र सरकार को ही नसीहत दी है। वृंदावन में उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी में होमवर्क करने की जरूरत है। वह गांधी मार्ग स्थित गीता आश्रम में आयोजित स्वामी गीतानंद महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव में भाग लेने आए हुए थे। 
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि नोटबंदी की तरह जीएसटी में जिस प्रकार स्लैब में परिवर्तन किया जा रहा है। उससे साफ है कि जीएसटी लागू करने पर उस प्रकार से तैयारी नहीं की गई, जैसी आवश्यकता थी। उन्होंने साफ कहा कि वास्तव में जीएसटी के फायदे के लिए दो वर्ष का इंतजार करना होगा।
 
कश्मीर के बिगड़े हालातों पर नियंत्रण न हो पाने पर गोविंदाचार्य ने कहा कि घाटी में भारत परस्त मुसलमान भी हैं। उन्हें अधिक सुरक्षा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और रोजगार न मिलना भी अराजकता का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर इंटरनेट क्षेत्र को टैक्स के दायरे में लाने की वकालत करते हुए कहा कि इंटरनेट क्षेत्र में कुछ नए कानून बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों द्वारा वास्तविक टर्नओवर की जानकारी के लिए न केवल उनका सर्वर भारत में होना जरूरी है। 

उनका कार्यालय और उनके अधिकारी भारत में होने चाहिए। कहा कि कहा कि भारत में हार्डवेयर को और बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि वर्तमान में विंडो पर निर्भरता बहुत बढ़ गई है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर डा. स्वामी अवशेषानंद महाराज भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें