फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने ही मंदिरों के चक्कर लगा लें दूसरे नेता, गुजरात में बनेगी भाजपा सरकारः दिनेश शर्मा

Mon, 27 Nov 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद/सिरसागंज (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने आए यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने उनके गुजरात में प्रचार के दौरान बार-बार मंदिर जाने को लेकर भी कटाक्ष किए। डिप्टी सीएम शिकोहाबाद और सिरसागंज में निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आए थे। 
विज्ञापन


सिरसागंज में पुराने बस स्टैंड परिसर में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि जहां दूसरी पार्टियों के नेता अब मंदिरों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं मोदी जी देश को एक नई दिशा देने में जुटे हैं। 

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह चाहे कितने ही मंदिरों के चक्कर लगा लें गुजरात की जनता मोदीजी के विकास के साथ है और गुजरात में भाजपा की सरकार ही बनेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि केंद्र प्रदेश और नगर में भाजपा की सत्ता होगी तो सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता को सीधा मिल सकेगा। दूसरे हाथों में नगर की सरकार चली गई तो धन का दुरुपयोग होगा। 
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शिकोहाबाद के पाली इंटर कॉलेज में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा एक पारदर्शी समाज बनाना चाहती है। जिसमें ऊंच, नीच, भेदभाव का कोई स्थान न हो। 

यूपी बोर्ड परीक्षा में शिकोहाबाद और फिरोजाबाद को नकल का अड्डा बताया। माफियाओं को सुधर जाने को कहा। चेतावनी दी कि अगर नकल कराते पकड़े गए तो विद्यालय को डिबार किया जाएगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें