आगरा में थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी रोड पर बदमाशों ने पूर्व सैनिक को गोली मारकर घायल कर दिया। पूर्व सैनिक बैंक से अपनी पेंशन निकालकर घर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व सैनिक ब्रजराज को बिचपुरी रोड स्थित अंसल एपीआई के समीप गोली मारी गई। वे बुधवार को नगर निगम स्थित बैंक से अपनी पेंशन निकाल कर घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के कारण को लेकिन पुलिस संशय में है क्योंकि ब्रजराज को तीन गोली मारी गईं और बदमाशों ने लूटा कुछ भी नहीं। इधर, अस्पताल में घायल पूर्व सैनिक ने किसी पुरानी रंजिश से भी इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।