फिरोजाबाद की छात्रा नेहा अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नेहा अग्रवाल ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। वर्तमान में नेहा अग्रवाल एसआरके डिग्री कॉलेज से बीकॉम कर रही हैं। इस वर्ष उनका तीसरा साल है। बीकॉम की पढ़ाई करते हुए ही नेहा बीएड की तैयारी की थी। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली थी।
नेहा बताती हैं कि एक पुस्तक से उन्होंने बीएड की तैयारी की थी। उनका परीक्षा केंद्र आगरा के ताजगंज स्थित इस्लाम इंटर कॉलेज में था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रदेश की टॉप टेन सूची में नौवां स्थान आएगा। वह काफी खुश हैं। नेहा के पिता प्लास्टिक का व्यापार करते हैं। नेहा का लक्ष्य शिक्षिका बनना है।
चार केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
फिरोजाबाद जिले में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा चार अगस्त को हुई थी। परीक्षा के लिए जिले में 2400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा करीब दो हजार परीक्षार्थियों ने ही दी थी।