विद्युत समस्या से जूझ रहे जिले के लिए अच्छी खबर है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने विद्युत सुधार के लिए खाका खींच लिया है। ग्रामीणांचल में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीवाई) और शहरी क्षेत्र में इंटीग्रेटिड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत करोड़ों रुपये लागत से विद्युत सुधार होगा। इन योजनाओं में नेटवर्क सुधारा जाएगा तो वहीं सब स्टेशनों को भी उच्चीकृत करने की योजना है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने डीडीयूजीवाई के तहत पहले 435.47 करोड़ और आईपीडीएस के तहत 139.80 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की थी लेकिन तकनीकी खामियों को बाद डीपीआर में संशोधन किया गया है। अब आईपीडीएस के तहत 78.72 करोड़ और डीडीयूजीवाई के तहत 244.34 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तय किए गए हैं। इनमें नेटवर्क के सुधार के साथ नए सब स्टेशनों का निर्माण, और 11 केवी फीडरों की उच्चीकृत किया जाएगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता दीपक मित्तल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को जिला विद्युत समिति के अनुमोदन के बाद भारत सरकार से स्वीकृत भी हो गई है। आईपीडीएस को स्वीकृति मिल गई है और डीडीयूजीवाई को जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में ये होंगे काम
कार्य प्रस्तावित व्यय
स्मार्ट मीटर, बीपीएल परिवार कनेक्शन 232.99 लाख
कृषि और गैर कृषि फीडर सेप्रेशन 11800.00 लाख
लाइन और सिस्टम मरम्मत 12276.54 लाख
सांसद आदर्श ग्राम योजना 124.38 लाख
इंटीग्रेटिड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत यहां होंगे
टाउन प्रस्तावित व्यय
एत्मादपुर 592.38 लाख
आगरा टाउन (बोदला, रुनकता खंदौली आदि) 745.21 लाख
अछनेरा 549.78 लाख
किरावली 958.57 लाख
फतेहपुर सीकरी 1242.94 लाख
जगनेर 282.52 लाख
खेरागढ़ 635.40 लाख
शमसाबाद 1291.05 लाख
फतेहाबाद 522.98 लाख
पिनाहट 489.16 लाख
बाह 561.11 लाख
‘आईपीडीएस को स्वीकृति मिल गई है। इसके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की स्वीकृत एक दो दिन में आ जाएगी। उम्मीद है कि 15 मई तक टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद विद्युत सुधार प्रक्रिया को गति मिलेगी।’
एसवीएस राठौर, एमडी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम