फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आरटीसी करानी या फिर फिलिंग, 5 हजार नहीं महज एक रुपये में होगा दांतों की हर बीमारी का इलाज

Sun, 27 Mar 2022 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में एडवांस डेंटल चेयर मशीन लगाई गई है। अब मरीजों को प्राइवेट डेंटिस्ट के यहां महंगे इलाज के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। एक रुपये के पर्चे पर दांतों की हर बीमारी का इलाज मिलेगा। 
विज्ञापन
नई मशीन से मरीज के दांतों की जांच करती डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज में एक रुपये के पर्चे पर दांतों की हर बीमारी का इलाज मिलेगा। यहां पर एडवांस डेंटल चेयर मशीन लगी है। इसमें पायरिया, दांत दर्द, फिलिंग, आरटीसी समेत अन्य बीमारियों का लेटेस्ट उपचार मिल सकेगा। 

विज्ञापन


दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कठारिया ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 120 से अधिक मरीज आते हैं। यहां आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, एटा, इटावा, भरतपुर, मुरैना, शिकोहाबाद समेत 10 से 12 जिलों के मरीज होते हैं। 12 लाख रुपये की नई एडवांस डेंटल चेयर मशीन स्थापित हुई है। इसमें रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरटीसी), दांतों में कीड़ा लगने पर खोखले दांतों में मसाला भरना, पायरिया की गंदगी को साफ करना, तंबाकू से खराब हुए दांतों की सफाई समेत अन्य बीमारी का उपचार मिलेगा। अभी पुरानी मशीन से ही ये कार्य हो रहे थे, इस नई मशीन से इलाज की गुणवत्ता बढ़ेगी। इस मशीन से स्वत: ही उपकरणों की सफाई होगी, जिससे कीटनाशक रहित रहेंगे। मशीन स्थापित हो गई है और इलाज भी शुरू हो गया है। 

निजी सेंटरों में आरटीसी के पांच हजार रुपये तक खर्च 

एसएन के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि ओपीडी में आरटीसी के 40 से 45 मरीज रोज आते हैं। निजी सेंटरों पर इसके लिए तीन से पांच हजार रुपये तक खर्च होते हैं। दांतों की फिलिंग के रोजाना 50 मरीज आते हैं। निजी सेंटरों में इसके लिए 1000-1500 रुपये का खर्चा आता है। पायरिया के खात्मे के लिए दांतों की गंदगी की सफाई के सबसे ज्यादा 60 फीसदी मरीज होते हैं। इन सभी को एक रुपये के पर्चे पर इलाज मिलेगा।

नई मशीन लगने से बढ़ेंगी मरीजों की संख्या 

एसएन की दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राशि चाहर ने बताया कि एडवांस डेंटल चेयर मशीन आने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। सुविधा बढ़ने से मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी। इस नई मशीन दांतों को सफाई कर सुंदर बनाने, दांतों पर जमी गंदगी की सफाई आसान और बेहतर ढंग से हो सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें