फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, सभी परीक्षा केंद्रों पर विवि प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर (ईवन सेमेस्टर) परीक्षाओं का आयोजन 16 अप्रैल से शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम (मेजर/माइनर) के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर, बीकॉम (वोकेशनल) (मेजर/माइनर) के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी, एमकॉम (मेजर/माइनर) के अष्टम/द्वितीय एवं दशम/चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर कराई जा रही हैं। सभी परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र (ओएमआर) आधारित हैं, जिनमें 100 में से 60 प्रश्न हल करने हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय ने परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे। छात्र-छात्राओं को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


527 महाविद्यालय में होंगी परीक्षा
डीन एकेडमी प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि सम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर मंडल के लगभग 527 महाविद्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं। सभी प्राचार्यों को परीक्षा कार्यक्रम की सूचना भेज दी गई है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें