फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को भी फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध किया विरोध

विज्ञापन
जिला अस्पताल में काली पट्टी बांध कर काम करते फार्मासिस्ट - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। जिले के फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध कार्य कर रहे हैं। फार्मासिस्टों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती यह आंदोलन जारी रहेगा। मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन करते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट के जिला महामंत्री शिवमंगल सिंह ने कहा कि डिप्लोमफार्मा फार्मासिस्ट अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलनरत हैं। चार दिसंबर फार्मासिस्ट आंदोलन कर रहे हैं। प्रथम चरण में चार दिसंबर को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया था। दूसरे चरण में पांच दिसंबर से आठ दिसंबर तक फार्मासिस्ट काली पट्टी बांध कार्य करते हुए विरोध कर रहे हैं। फार्मासिस्ट एचएन सिंह का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
ओमकार सिंह यादव का कहना था कि दूसरे चरण में आठ दिसंबर तक फार्मासिस्ट काली पट्टी बांध विरोध करेंगे। यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो नौ दिसंबर से 16 दिसंबर तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। खुशबू यादव का कहना था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो समय आने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें