फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ऑक्सीजन संकट: एत्मादपुर की तहसीलदार पर अस्पताल से 15 सिलिंडर छीनने का आरोप

Mon, 26 Apr 2021 01:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

तहसीलदार के विरोध में अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ को पत्र लिख कोविड सेंटर बंद करने की अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच एत्मादपुर की तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगे हैं। शहर के कालिंदी विहार स्थित निजी कोविड सेंटर चौहान हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर प्रंबधन ने तहसीलदार पर ऑक्सीजन के 15 सिलिंडर छीनने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ को पत्र लिख कोविड सेंटर बंद करने की अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन


चौहान हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर प्रंबधन ने पत्र में लिखा है कि हॉस्पिटल में 30 सिलिंडर थे। जिनमें से भरे हुए 15 सिलिंडर तहसीलदार प्रीति जैन ने छीन लिए हैं। प्रीति जैन हर रोज हॉस्पिटल की ऑक्सीजन को बाधित करती हैं। अस्पताल प्रबंधन ने तहसीलदार पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

दूसरी तरफ, टेड़ी बगिया स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर खाली सिलिंडर घर के लिए भरवा कर ले जा रहे तीमारदारों से सिलिंडर छीनने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम के आगे तीमारदार हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन की जानलेवा कमी के कारण शहर के कई कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं के नोटिस चस्पा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा को 32 टन ऑक्सीजन मिली
आगरा में ऑक्सीजन की भारी किल्लत होने से शनिवार को आगरा से लखनऊ तक हड़कंप मचा रहा। देर रात शासन के निर्देश पर 32 टन ऑक्सीजन आपूर्ति का निर्णय हुआ। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि रुड़की से 16 टन गैस मिली है। एसएन के लिए मोदी नगर से 16 टन गैस अलग आई है। 

इस तरह 32 टन तरल ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति हुई है। डीएम ने बताया कि एसएन में टैंक भरने के बाद रामरघु, प्रभा, शांति वेद समेत छह बड़े कोविड अस्पतालों में तरल गैस की आपूर्ति की गई है। 16 टन गैस की सिलिंडर में रीफिलिंग होगी। इससे आगामी 24 से 36 घंटे का बैकअप तैयार हो जाएगा। 500 सिलिंडर का बफर स्टॉक भरा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें