फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में रास्ते से गुजरते समय सांड ने किया हमला, तड़प-तड़पकर युवक की मौत

Wed, 07 Mar 2018 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में सांड के हमले में एक युवक की मौत हो गई। वह कहीं जा रहा था। अचानक सांड ने हमला कर दिया और उसे पटक-पटकर मार डाला। 
विज्ञापन


आसपास खड़े लोगों ने सांड से युवक को बचाने की लाख कोशिश की लेकिन ‌नजदीक जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

लोगों का कहना है कि एटा में आवार पशुओं की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने के अलावा लोगों पर भी अक्सर हमला कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैथरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रणवीर उर्फ राना बुधवार को कहीं जा रहा था। रास्ते में एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वह कुछ समझ नहीं सका। 

सांड ने उसे पटकना शुरू कर दिया। इससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वहीं आसपास खड़े लोगों ने उसे बचाने की कोशिश लेकिन कोई कामयाब नहीं हो सका। 

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक सांड काफी आक्रामक हो गया था। कोई उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसके चलते युवक को बचाया नहीं जा सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें