फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP टूरिज्म आइटनरी से बाहर किए गए आगरा के ये पर्यटन स्थल

Wed, 07 Mar 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अकबर मकबरा
विज्ञापन
ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी। इन तीनों वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों के अलावा आगरा में मौजूद किसी भी स्मारक में पर्यटकों की संख्या दो साल से लगातार घट रही है। 
विज्ञापन


पर्यटन निदेशालय ने उपनिदेशक पर्यटन से सैलानियों की घटती संख्या के लिए जवाब मांगा है, लेकिन असलियत में तो सरकारी अपटूअर्स के ही आगरा दर्शन टूर में सिकंदरा, मरियम टूम और रामबाग जैसे स्मारक को शामिल नहीं किया गया। 

केवल आगरा किला, ताजमहल और फतेहपुर सीकरी तक ही अपटूअर्स का आगरा दर्शन शामिल है। सूबे के मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री ताजमहल के अलावा अन्य स्मारकों के प्रचार-प्रसार के दावे कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन सरकारी विभाग खुद ही ऐसे स्मारकों को प्रमोट नहीं कर रहे। आगरा दर्शन में केवल तीन विश्वदाय स्मारक ही शामिल किए गए, जबकि अन्य स्मारकों पर सैलानियों का टोटा है। 

यूपी टूरिज्म उपनिदेशक दिनेश कुमार के मुताबिक सुबह के टूर में एत्माद्दौला और महताब बाग को शामिल किया गया है, लेकिन सिकंदरा शामिल नहीं है। सभी स्मारकों को आपस में जोड़ने वाली बस चलाने की योजना है। 

अपटूअर्स ने फिरोजाबाद के कांच उद्योग को दिखाने के लिए टूर शुरू किया है। प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये के इस टूर में कांच और चूड़ी निर्माण इकाइयों का भ्रमण शामिल है। इसी तरह जैन तीर्थस्थल वाले आगरा, चंद्रवाड़, शौरीपुर बटेश्वर, फिरोजाबाद के लिए चार हजार रुपये का टूर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें