फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दंपती ने दी जान: फोन पर झगड़े के बाद उजड़ा परिवार, पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 19 Sep 2021 04:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

मृतका का पति फरीदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी की सूचना पर गांव आ रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले उसने भी खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
संगीता और कैलाश की शादी का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पति ने भी जान दे दी। मृतका का पति फरीदाबाद में रहकर नौकरी करता था। पत्नी की मौत की सूचना पर घर आ रहा था। घर पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में पेड़ पर अंगोछा का फंदा बांधकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी कैलाश की शादी दिसंबर 2020 में संगीता नाम की युवती से हुई थी। कैलाश हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को कैलाश का पत्नी संगीता से फोन पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद संगीता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। 

रविवार सुबह सूचना मिलने पर एटा आ रहा कैलाश पिलुआ में उतर गया। वहां एक पेड़ पर अंगोछा का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले संगीता के मायका पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। माना जा रहा है कि इसी दबाव में कैलाश ने भी आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी की मौत को लेकर परिवार सदमे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें