कलक्ट्रेट में डीएम मौजूद नहीं थे। उन्हें बुलाने के लिए व्यापारी नेता अड़ गए। बाद में उन्हें समझाते हुए एसडीएम सदर शिव कुमार और सीओ सिटी कालू सिंह ने ज्ञापन लिया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
अलीगंज से तमाम व्यापारी वाहनों से एटा पहुंचे। साथ ही कस्बा में बाजार पूरी तरह बंद रखे गए। जलेसर में वैश्य और व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रख तहसील पहुंचकर तहसीलदार राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अवागढ़, सकीट और पिलुआ में भी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंदकर विरोध प्रदर्शन किया।