नगर पंचायत अध्यक्ष के पति घर में नजरबंद
- फोटो : अमर उजाला
एटा के जिला पंचायत परिसर में बूथ संख्या 88 में गलत मतदान कराने को लेकर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। एक पार्टी के प्र्तयाशी के लिए जबरन वोट डलवाने को लेकर मतदाताओं और पीठासीन अधिकारी में नोकझोंक हो गई, वहीं भरगैन नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को मतदान प्रभावित करने की आशंका के चलते प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है।
जिला पंचायत परिसर में बने बूथ संख्या 88 में मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर गलत वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीठासीन अधिकारी से मतदाताओं की जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट एससी राजपूत ने पीठासीन अधिकारी योगेश कुमार को हटा दिया। एसडीएम सदर महेशचंद्र को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
एटा संसदीय क्षेत्र के कासगंज विधानसभा की भरगैन नगर पंचायत की अध्यक्ष जैतून बानो के पति नफीस अहमद को मतदान प्रभावित करने की आशंका के चलते प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। उनके घर के बाहर पुलिस कर्मी मौजूद हैं।