फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ 4 दिनों तक गैंगरेप, भाग न सके पीड़िता इसलिए दरिंदे करते थे ये काम

Fri, 30 Mar 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
gang rape
विज्ञापन
यूपी के एटा में मायके जा रही महिला को अगवा कर चार दिन तक नशीले इंजेक्शन लगाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी महिला को उसकी ननद के गांव अलीगढ़ छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 25 मार्च को अपनी चार माह की मासूम बच्ची के साथ मायके अलीगढ़ जा रही थी। तभी गांव के दो लोगों ने उसे कार में डालकर अगवा कर लिया। 

इसके बाद आरोपियों ने नशे के इंजेक्शन लगाकर महिला के साथ चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, पत्नी के अगवा होने की जानकारी पर पति ने उसकी तलाश तेज कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ता दबाव देखकर आरोपी महिला को चार दिन बाद उसकी ननद के गांव अलीगढ़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर महिला का पति पहुंच गया। महिला ने अपने पति को अपनी आपबीती बताई। 

इस पर महिला के पति ने थाना बागवाला पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई लेकिन बागवाला पुलिस ने एटा शहर की घटना बताकर पीड़ित को भगा दिया। 

इसके बाद पीड़ित महिला पति के साथ कोतवाली नगर पहुंची, जहां पुलिस ने घटनास्थल बागवाला होने का बताकर चलता कर दिया। अब तक मामले में महिला रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी है। 

सीओ सिटी वरुण कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए बागवाला थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। पीड़ित को पूरी तरह से न्याय मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें