फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा दरगाह प्रकरण:  शत्रु संपत्तियों की जांच शुरू, पालिका से मांगा गया ब्योरा

Sun, 29 May 2022 06:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

विदेश गए जमींदारों की संपत्तियों पर भी दरगाह समिति के लोगों ने कब्जा कर लिया था। एसडीएम जलेसर ने बताया कि नगर पालिका से पूरा विवरण मंगाया है, जिसकी गहराई से जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
जलेसर में दरगाह पर जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में जलेसर की दरगाह कमेटी के सदस्यों की जांच का शत्रु संपत्तियों से भी कनेक्शन मिला है, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने नगर पालिका से नगर क्षेत्र की शत्रु संपत्तियों का ब्योरा तलब किया है। कई संपत्तियों को बेचे जाने की आशंका है।
विज्ञापन


जलेसर में दरगाह सहित अन्य संपत्तियां 18वीं शताब्दी के जमींदार मीर औसाफ अली की बताई जाती हैं। उनकी कोई संतान नहीं थी। जबकि उनके भाई जलेसर छोड़ विदेशों में चले गए। ऐसे में संपत्ति का कोई वारिस नहीं था। धीरे-धीरे कर उनसे जुड़े लोगों ने संपत्तियों को अपने कब्जे में कर लिया। इनमें दरगाह समिति से जुड़े लोगों के पूर्वज भी शामिल थे।

विदेश गए भाई की संपत्तियों पर भी कर लिया था कब्जा 

 इन लोगों ने मीर औसाफ अली सहित उनके विदेश गए भाई की संपत्तियों पर भी अपना कब्जा जमा लिया। यहां तक कि नगर पालिका, राजस्व आदि सरकारी जमीनों को भी नहीं छोड़ा। सरकारी संपत्तियों के साथ ही अब तहसील प्रशासन ने शत्रु संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी है।

कराई जाएगी जांच 

एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि मीर औसाफ अली के परिजन अपनी संपत्तियां छोड़ विदेश चले गए थे। उनकी संपत्तियां शत्रु संपत्तियों के रूप में यहां दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन दरगाह समिति से जुड़े लोगों ने अनधिकृत रूप से उन पर कब्जे कर संपत्तियों को बेच दिया। नगर पालिका से पूरा विवरण मंगाया है, जिसकी गहराई से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें