नगला अंडऊआ में भीड़ का आलम यह बना हुआ था कि जितने लोग गली और सडक़ पर थे उतने ही घरों और छतों से इस दुख भरे मंजर को देख रहे थे। नगला अंडऊआ के तेजेंद्र, संतोष, नीरज और विनीता के शव अपराह्न के समय एटा से पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे। यह चारों एक ही परिवार के थे। शव घर की दहरी पर पहुंचते ही चीत्कार मच उठा। मृतकों के घर पर बड़ी संख्या में शोक जताने पहुंचे लोगों की भीड़ थी। नगला अंडऊआ गांव के सभी लोग महिलाएं, बच्चे शव पहुंचते ही एकत्रित हो गए। वहीं, आसपास के गांव के तमाम लोग भी इस दुखद घटना के बाद परिवार के लोगों को सांत्वना देने पहुंचे। चारों ही मृतकों का गांव के ही श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं जैधर में कार चालक शिवम का शव पहुंचने पर कोहराम के हालात बन गए। पीडि़त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि गांव में लोग शोक में डूबे हैं और इस हादसे से परेशान हैं। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - अब UP में पेशाब कांड: बेरहमी से पीटा... पैर पकड़वाए फिर युवक के मुंह पर किया पेशाब, रोंगटे खड़े कर देगा Video
गांव में नहीं जले चूल्हे, हर कोई शोक में डूबा
कासगंज। नगला अंडऊआ गांव में हादसे की सूचना के बाद ही अफरा तफरी का माहौल बन गया। गांव में परिजनों और गांव के लोगों को जब इस हादसे की जानकारी हुई तो हर कोई घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। इसके बाद एटा पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई तो गांव के लोग एटा के पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए और वहां भी ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित थी। जो लोग मौके पर नहीं पहुंचे वे बार बार फोन करके जानकारी ले रहे थे। गांव में चूल्हे तक नहीं जले। गांव में सन्नाटे का आलम था। केवल मृतकों के घर के आस पास ही ग्रामीणों की भीड़ नजर आ रही थी।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश
चार बच्चे हो गए अनाथ, एक बच्ची है आठ माह की
दो दिन पहले ही नोएडा से गांव आया था शिवम
कासगंज। कार चालक शिवम नोएडा में रह रहा था। वह वहीं पर कार चलाता था और कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शिवम दो दिन पहले ही नोएडा से गांव आया हुआ था। रात्रि के समय उसके पास दोस्त धर्मेंद्र का फोन आया। धर्मेंद्र ने बताया कि भाई की पत्नी की तबीयत खराब है एटा चलना है। यह सूचना मिलने पर वह सभी को लेकर एटा के लिए निकला और देर रात्रि हादसे का शिकार हो गया।