फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा फोर्ट स्टेशन पर पकड़े गए 16 रोहिंग्या, पूछताछ में आई सामने ये जानकारी

Sun, 07 Oct 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रकाबगंज थाने में बैठे रोहिंग्या मुसलमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से शनिवार की रात 16 रोहिंग्या मुस्लिमों को हिरासत में ले लिया। ये लोग कोलकाता से आए थे और आगरा के रुनकता में पहले से रह रहे मुस्लिम परिवारों से मिलने जा रहे थे। 
विज्ञापन


सभी रोहिंग्या लोगों के पास शरणार्थी कार्ड मिला। इस पर लंबी पूछताछ के बाद रविवार शाम को इन्हें छोड़ दिया गया। इनके कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। तब तक इन्हें रुनकता में ही रहना होगा।

ये लोग पिछले दो-तीन सालों में म्यांमार (बर्मा) के अराकान प्रांत के रहने वाले हैं। दो साल पहले म्यांमार छोड़कर बांग्लादेश पहुंचे थे। वहां से कोलकाता होते हुए हैदराबाद गए। वहां कुछ दिन रहने के बाद फिर से कोलकाता पहुंचे। वहां कबाड़ का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला और बच्चे भी शामिल

कारोबार अब चल नहीं रहा था। इन्होंने पूछताछ में बताया कि काम की तलाश में ही आगरा आए थे। यहां रुनकता में यूसुफ से मिलने जा रहे थे। यूसुफ समेत कई रोहिंग्या पहले से रुनकता में सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। 

हिरासत में लिए गए रोहिंग्या में छह पुरुष, पांच महिला, पांच बच्चे हैं। दो पुरुष रुनकता से बुलाए गए। सभी से खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की। इनमें यूनिस, समीम, सलीम, ममता, वावुलुद्दीन, कुलामियां और अब्दुल करीम शामिल हैं। 

सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि सभी को फिलहाल छोड़ दिया गया है। इनके पास मिले रिफ्यूजी (शरणार्थी) कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। यह कार्ड संस्था यूनाइटेड नेशन कमीशन फॉर रिफ्यूजी ने जारी किया है। कार्ड 2019 तक के लिए मान्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें