फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: योग दिवस पर ताज समेत इन स्मारकों में प्रवेश रहेगा निशुल्क, एएसआई ने जारी किए ये निर्देश

Fri, 14 Jun 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के परिसर में प्रवेश निशुल्क रहेगा, लेकिन मुख्य गुंबद में 200 रुपये का टिकट लगेगा। इसके अलावा सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विश्व योग दिवस पर ताजमहल समेत स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। योग के महत्व और जागरूकता के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सभी स्मारकों में योग दिवस पर 21 जून को निशुल्क प्रवेश का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष नियम, 1959 के नियम 6 के तहत 21 जून को योग दिवस पर सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

केवल ताजमहल में मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। परिसर में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके अलावा ईद पर भी दो घंटे के लिए 17 जून को ताज में नमाजी निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें